Sonbhadra News: प्रदेश, मंडल और जनपदीय रैली के लिए स्थान चयनित
सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: केकराही। राबर्ट्सगंज स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश, मंडल और जनपद रैली के लिए स्थान चयनित किया गया। डीआईओएस जयराम सिंह ने कहा कि एथलेटिक्स की जिला रैली सोनांचल इंटर कालेज दुद्धी एवं मण्डलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजा शारदा महेश इंटर कालेज के प्रांगण में होगी। साथ ही प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संत जेवियर्ष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज में कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग मिलकर क्रीड़ा समारोह को सफल बनाएंगे। सभी लोग अभी से तैयारी मे जुट जायेगे तो कार्यक्रम सम्पन्न कराने मे कोई दिक्क़त नही आएगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में रेड रन का हुआ आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.