Sonbhadra News: प्रत्येक पात्र परिवार तक सीएम आवास योजना का पहुंचाएं लाभ
सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक हुई। राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड़ ने बैठक में विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि सहित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। राज्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों की सार्थकता तभी है, जब वे समय से पूरे हों और उनकी गुणवत्ता लंबे समय तक जनता के उपयोग के अनुरूप बनी रहे। निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देश केवल कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभाव धरातल पर दिखाई देना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.