Sonbhadra News: पोस्टआफिस में नेटवर्क ठप ग्राहक त्रस्त
सोनभद्र, जुलाई 3 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा पोस्ट आफिस में आये दिन नेट वर्क ठप रहने से खाताधारक और अन्य ग्राहक बुरी तरह हलकान है। आरोप है कि स्पीड पोस्ट करना हो या धन जमा-निकासी नेट वर्क की समस्या बता डाकघर कर्मचारी हाथ खड़ा कर दे रहे है। कर्मचारियों की शिकायत करने पर भी उच्चाधिकारी समस्या का कोई निस्तारण नही कर रहे। तेज धूप में छोटे-छोटे कार्य के लिए कई-कई बार चक्कर लगाना मजबूरी हो ग या है। इस बाबत डाकघर प्रभारी अरविंद कुमार सिंह का कहना है अनपरा शाखा में बीएसएनएल का नेटवर्क है जो प्राय: लम्बे अर्से से बीच -बीच में ठप हो जा रहा है। ग्राहक इसकी शिकायत कर रहे है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी है। उम्मीद जतायी कि शीघ्र समस्या का समाधान हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.