Sonbhadra News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो घायल, भर्ती
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर बलियरी गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वे म्योरपुर से वापस सुपाचुआं लौट रहे थे। घायल सुपाचुआं गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश पुत्र लल्लन और बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ निवासी 26 वर्षीय रामलाल पुत्र रामलखन को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया। म्योरपुर अस्पताल के डा लालजी राम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.