Sonbhadra News: पेड़ से टकराकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के पास एक सप्ताह पूर्व बाइक से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर घायल हुए युवक की सोमवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। जामपानी गांव निवासी देवलाल एक सप्ताह पूर्व म्योरपुर से बाइक से अपने घर जा रहा था। बलियारी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से वह पेड़ से टकरा गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया था। बाद में वाराणसी के निजी अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.