Sonbhadra News: पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला वृद्ध का शव
सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध का पेड़ से लटकता शव मिला। वृद्ध ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 63 वर्षीय शिव भजन पुत्र गोपाल का शव मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर के समीप महुआ के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता मिला। परिजनों के अनुसार वे रात में कुछ परेशान थे। मृतक के बच्चे नहीं है, भाई की बहू व लड़के सेवा करते थे। भाई की बहु सीता कुंवर ने बताया कि रात में पड़ोसी से कुछ बातों को लेकर कहासुनी हुआ था। रात में खाना देकर सोने चली गई। सुबह जब उठी तो कमरे में नहीं थे। बाहर जाकर देखा तो घर के पास स्थित महुआ के पेड़ से उनका शव लटकता मिला। शव मिलने की सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.