Sonbhadra News: पेड़ में फांसी लगाकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या
सोनभद्र, सितम्बर 15 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों के टोला लहबरवा में 68 वर्षीय बिहारी लाल पुत्र स्व पतलाल बैगा निवासी जरहा टोला बघाडू घर से मंगलवार को पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह अपने पाही पर गया था। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया की फांसी लगाकर एक बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवाने की प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.