सोनभद्र, जुलाई 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड दो छपका मोहाल पहाड़ी के पीछे रहने वाली महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर किया प्रदर्शन। इस दौरान महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए पेयजल संकट के समाधान की मांग की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। शासन की हर घर नल जल योजना के तहत घरों में टोटियां तो लगा दी गई हैं, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। इससे योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं का कहना है कि पहले प्रशासन की ओर से पानी का टैंकर भेजा जाता था, जिससे किसी तरह जरूरतें पूरी हो जाती थीं, लेकिन कुछ समय से टैंकर सेवा भी बंद कर दी गई है। इसके कारण लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लान...