Sonbhadra News: पेयजल पाइप फटने से सड़क पर भरा पानी, बढ़ी परेशानी
सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ठीक सामने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सड़क के नीचे राबर्ट्सगंज नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम के माध्यम से बिछाया गया हर घर जल नल योजना के तहत पाइप लाइन फटने से प्रतिदिन हजारों लीटर जल ऐसे ही सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। एक तरफ जहां लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए सुबह से शाम तक जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं सड़क पर जल जमाव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के माध्यम से संबंधितों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही कराये जाने की मांग की है। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग जिले का महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर पानी जमा होने के कारण वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.