Sonbhadra News: पेपर लीक और छात्र उत्पीड़न के विरोध में सपा का प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और छात्र उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी छात्र सभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धागर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जयुतेश गौतम तथा यूथ ब्रिगेड के सत्यम पांडेय ने कहा कि लगातार प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक और छात्र उत्पीड़न के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.