Sonbhadra News: पेट्रोल पंपों की जांच में खुली लापरवाही की पोल
सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी अशोक गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र के चार पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। लउवा नदी, रामनगर, जाबर और हीराचक स्थित पेट्रोल पंपों की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों, उपभोक्ता सुविधाओं और श्रमिकों से जुड़े नियमों में कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान जांच में कई पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल का बोर्ड नहीं लगा मिला। बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को भी पेट्रोल दिए जाने की जानकारी सामने आई। इस पर एसडीएम ने संचालकों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। पेट्रोल पंप परिसर में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को लेकर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई और तत्काल वाहन हटाने को कहा।
महिला कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.