Sonbhadra News: पूर्व सैनिक के घर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त
सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत खैराही एवं किरवानी को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण जगह-जगह सड़क पर हुए गड्ढों में पानी जमा हो गया है जिसके कारण दो पहिया बाइक चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण गहराई का पता नहीं चलता और वह सड़क पर बने गहरे गड्ढे की जद में आकर गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है।द्वितीय विश्वयुद्ध के पूर्व सैनिक एवं 1945 में भारत-वर्मा के युद्ध में भारत की तरफ से सेना का हिस्सा रहे स्व. केदारनाथ दुबे का निवास स्थान इसी मार्ग पर है, बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.