सोनभद्र, अक्टूबर 9 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुसागर द्वारा 'स्कॉलास्टिक इंडिया' के तत्वावधान में तीन दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का आयोजन पैराडाइज प्रेक्षागृह में किया गया। पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें उत्कृष्ट वैश्विक साहित्य से परिचित कराना था। विद्यालय प्रबंधक-एचआर हेड आशीष पांडेय ने दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काट कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया । सम्बोधन में कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों की सच्ची मित्र होती हैं। कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डिजिटल युग में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। पुस्तकें ज्ञान का भंडार, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का आ...