Sonbhadra News: पुश्तैनी खेत में धान रोपाई नहीं करने दे रहे हैं दबंग
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनखोर की पान कुंवर और उसके देवर ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी को लिखित पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता ने दिये पत्र में कहा है कि गांव के एक परिवार के दबंग लोगों के माध्यम से मुझे अपने पुश्तैनी खेत में धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक सप्ताह पहले जब वह धान की रोपाई के लिए अपने देवर और भतीजे के साथ क्यारी तैयार कर रही थी, तभी एकाएक मौके पर पहुंचे दबंगों ने खेत पर पहुंच कर मारपीट भी किया और उसका सर भी फोड़ डाला था, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल भी कराया था और जांच भी की जा रही है। बावजूद इसके दबंग लोग हमें अपने खेत में धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं और मौके पर आकर धमकी दे रहे हैं कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.