Sonbhadra News: पुलिस ने दबोचा गैंगस्टर का फरार आरोपी
सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान में थाना पिपरी पर धारा 3 (1 )यू.पी. गैंगस्टर एक्ट के पंजीकृत मुकदमा के अन्तर्गत 02 माह से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त रोहित मल्लाह पुत्र स्वर्गीय राम जियावन निवासी खड़िया बाजार शक्तिनगर उम्र करीब 24 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर लगभग चार बजे गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तारी टीम प्रभारी निरीक्षक अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव उपनिरीक्षक अशोक सिंह कांस्टेबल शशि भूषण आदि शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक रोहित मल्लाह गैंग का लीडर था जिसकी पुलिस 16 मई से सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.