Sonbhadra News: पुलिसकर्मियों को आग से बचाव की दी जानकारी
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। फायर सर्विस स्टेशन चोपन के कर्मचारियों ने रविवार को ओबरा थाना पहुंच कर पुलिसकर्मियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान फायर सर्विस कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों का रिहर्सल भी कराया।प्रशिक्षण के दौरान फायर उपकरणों के सही इस्तेमाल, आग पर काबू पाने के तरीके और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। फायर सर्विस कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया। रिहर्सल के दौरान ओबरा थाना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.