Sonbhadra News: पुलिया टूटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अमवार में पंचायत भवन व बस्ती को मुख्य मार्ग अमवार से जोड़ने वाली सड़क की पुलिया दो वर्ष पूर्व बरसात में टूटने के कारण ग्रामीणों को आवागमन मे भारी परेशानी झेलना पड़ रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए पुलिया मरम्मत कराये जाने की मांग किया। ग्रामीण रामध्यान, भगवानदास, राजाराम, रामस्वरूप ने बताया कि इस पुलिया को टूटने से हम ग्रामीणों को कई किमी अतिरिक्त चल कर पंचायत भवन से अपने घर को जाते हैं, इससे समय व ईधन की बर्बादी होती है। साथ ही बीच सड़क पुलिया टूटने से कई दुर्घटना भी हो चुका है। आगे भी किसी दुर्घटना होने से इंकार नही किया जा सकता। पुलिया मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.