Sonbhadra News: पुरानी रंजिश में महिला पर लाठी-डंडे से हमला
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के के रामगढ़ कस्बे में सोमवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने अर्चना गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अर्चना देवी पत्नी राजू गुप्ता के पुत्र की 12 मार्च को हत्या हो गई थी। इस मामले में नामजद आरोपी अभी जेल में बंद है। इसी घटना को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्षों के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद विपक्षी ने अर्चना गुप्ता के साथ मारपीट कर दी। लाठी-डंडे के प्रहार से उनके सिर में चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.