Sonbhadra News: पुत्रों की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत
सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। पुत्र के दीर्घायु और मंगल कामना को लेकर माताओं ने बुधवार को ललही छठ का व्रत रखा। महिलाओं ने पुत्रों के लिए व्रत रख कर उनकी दीर्घायु और संपन्नता की कामना की। जगह-जगह महिलाओं ने समूह में इकट्ठा होकर विधिवत पूजा अर्चना की। ललही छठ पर राबर्ट्सगंज नगर के दुग्धेश्वर महादेव मंदिर व्रती महिलाओं ने इकठ्ठा होकर पूजन-अर्चन किया। इसके अलावा घोरावल, रामगढ़, ओबरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने समूह बनाकर तालाब, पोखर, कुएं व मंदिरों के पास कुश गाड़कर विधिवत पूजा अर्चना की। बुधवार की सुबह महिलाओं ने विधि- विधान से पूजन किया और ललही छठ की कथा सुनी। यह भी पढ़ें- पुत्र व पति के दीर्घायु की कामना से महिलाओं ने रखा व्रत ललही छठ व्रत के दौरान महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा की। भाद्रपद मास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.