Sonbhadra News: पीडब्ल्यूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का निधन
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी। विकास खंड दुद्धी क्षेत्र के बीडर ग्राम निवासी संतोष पटेल, जो लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे का शुक्रवार की शाम को आकस्मिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार संतोष पटेल शुक्रवार को अपनी ड्यूटी पूरी कर शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक घबराहट और सीने में बेचैनी महसूस होने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.