Sonbhadra News: पीएम स्वनिधि योजना में लापरवाही पर सभी ईओ का रोका वेतन
सोनभद्र, जुलाई 20 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में लक्ष्य के अनुरूप आवेदन और ऋण वितरण नहीं होने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर एवं करेत्तर राजस्व कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने यह कार्रवाई की। डीएम ने शासन की तरफ से निर्धारित मासिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बकायेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। आरसी का नियमित मिलान किया जाए, सरकारी भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखा जाए तथा जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूरा करने में किसी प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.