Sonbhadra News: पीएमश्री इंटर कॉलेज के 637 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल के 637 छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण पर मिर्जापुर स्थित बीएचयू के राजीव गांधी साउथ कैंपस, बरकछा के लिए रवाना हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने सात बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजन चतुर्वेदी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे उन्हें किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की जिज्ञासा बढ़ाने, उनकी सोचने-समझने की क्षमता विकसित करने और नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करने में सहायक होते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.