Sonbhadra News: पीआरवी कर्मियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण
सोनभद्र, अगस्त 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और दुर्घटना अथवा अन्य घटनाओं में तत्काल जीवन रक्षक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन चुर्क में जनपद के सभी पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर तैनात पुलिसकर्मियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को हृदय गति रुकने या व्यक्ति के बेहोश होने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को सीपीआर की आवश्यकता, सही प्रक्रिया, सावधानियों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षणार्थियों को सीपीआर की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ डेमो के माध्यम से इसका अभ्यास भी कराया गया। अधिकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.