Sonbhadra News: पिछड़ा वर्ग के उत्थान को लेकर हुई चर्चा
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं सोनभद्र की प्रवासी प्रभारी पूजा बिन्द के जनपद आगमन पर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की बैठक की। अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने की। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के उत्थान, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, मंजू गिरि, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, शिवनाथ जायसवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.