Sonbhadra News: पिकअप पलटी, बचा चालक और बकरियां
सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ पर शनिवार की शाम पांच बजे हल्की बारिश के दौरान एक बकरियों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदी बकरियां बाहर निकलकर इधर-उधर दौड़ने लगीं, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में चालक समेत किसी भी व्यक्ति या बकरी को कोई चोट नहीं आई। पिकअप फैजाबाद से बकरियां लेकर छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रही थी। पिकअप चालक विशाल कुमार, निवासी फैजाबाद, ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तेज रफ्तार हाईवा पलटने से दो भैंस मरी ब्रेक लगाते ही वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.