Sonbhadra News: पिकअप की टक्कर से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष घायल
सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: दुद्धी। म्योरपुर मोड़ के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के पूर्व अध्यक्ष 60 वर्षीय रामपाल जौहरी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप और चालक को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.