सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में सोमवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई। वह सड़क पार करते समय पिकअप की चपेट में आ गया। सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी आठ वर्षीय विक्की पुत्र संतोष चौहान सोमवार की दोपहर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सुकृत की ओर से मधुपुर की तरफ जा रहे पिकअप की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुकृत पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पिकअप की तलाश में जुट गई ...