सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। शारदीय नवरात्रि पर संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील में विशेष पिंक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनकर 18 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। इस दौरान कुल 209 मामले आए, जिसमें 33 का मौके पर निस्तरण किया गया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित पिंक संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Bijnor Ne...