सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: ओबरा। अपना दल एस ओबरा विधानसभा की संगठनात्मक बैठक स्थानीय ओम चौराहे पर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, सम्मान और एकजुटता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिव दत्त दुबे, विनोद यादव, संतोष कन्नौजिया, सोनी खान, सत्य प्रकाश पटेल, दुर्गावती देवी, शरीफ खान, डॉ. विश्वनाथ, राकेश केसरी, राम लखन खरवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...