सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम स्थित पतगढ़ी टोला में पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। कोटा ग्राम के पतगढ़ी टोला निवासी सिंह लाल गोंड़ ने चोपन थाने में सूचना दी कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद उत्पन्न पारिवारिक कलह के चलते उनके 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार ने घर की छत में लगे छड़ के सहारे गमछे से फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हल्का दरोगा विनोद यादव के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने मौके की जांच की और...