Sonbhadra News: पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सोनभद्र, सितम्बर 24 -- Sonbhadra News: खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। मांची थाना क्षेत्र के देवहार गांव में गुरुवार को पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने घर के अंदर बड़ेर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देवहार निवासी 44 वर्षीय लक्ष्मी खरवार पुत्र दीनबंधु खरवार ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई श्याम बिहारी खरवार ने मांची थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था, जिसके कारण अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.