सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक सभागार में गुरुवार को दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रशासक मानसिंह गोंड ने किया। प्रशिक्षण का आयोजन ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह कृषि विज्ञान केंद्र, सोनभद्र की ओर से तथा प्रायोजन उप कृषि निदेशक, सोनभद्र के सहयोग से किया गया। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे किसानों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह ने किसानों को घरों में कम से कम एक सहजन का पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महुआ की रोटी के पोषण संबंधी लाभ बताते हुए पारंपरिक मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहले सांवा, कोदो, मेझरी और मेड़ो जैसे पारंपरिक अनाजों ...