Sonbhadra News: पापी गांव में सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने रौंदा, मौत
सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पापी गांव में गुरुवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अमौली ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पापी निवासी 90 वर्षीय फुलझरी पत्नी स्वर्गीय लोचन गुरुवार सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थीं। वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्धा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.