सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता।अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत पानी भरने के विवाद में सास,ननद और देवरानी घर की बहू से भिड़ गयी। जमकर मारपीट हुई जिसके बाद बुरी तरह घायल बहू उर्मिला देवी पत्नी ब्रजेश कन्नौजिया निवासी रणहोर टोला मोटका खैर ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सास राजमति पत्नी सुरेश कन्नोजिया, ननद प्रिति कन्नौजिया व निशा तथा देवरानी कबूतरी देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति द्वारा लगवाये हैण्ड पम्प पर सास,ननद ने उसे पानी नही भरने दिया और विरोध करने पर मारापीटा व जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...