Sonbhadra News: पानी टंकी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
सोनभद्र, नवम्बर 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव में चौना-बहेराडोल मार्ग पर रविवार की रात पानी टंकी से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह बभनी के धरखोर गांव से अपने घर बहेराडोल लौट रहा था।बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव निवासी 35 वर्षीय प्रवीण खरवार पुत्र सोना बच्चा रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से धनखोर से अपने घर लौट रहा था। घर पहुंचने से पहले ही उसकी बाइक नमामि गंगे विभाग की ओर से बनाई गई पानी की टंकी से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल प्रवीण को आनन फानन में तत्काल सीएचसी बभनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.