सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जनपद में विकास करने को लेकर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान चोपन रोड से होते हुए आर्य समाज तक आम जन मानस को जनहित के मुद्दों से अवगत कराते हुए चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के संघर्षमय जीवन, अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डालकर नौजवानों को प्रेरित करते हुए विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में क्रांतिकारियों के जीवन, संघर्ष और विचारों को सम्मिलित करने की मांग किया। यह भी पढ़ें- समर्पण, निर्भीकता व आत्मबल से भरा था आजाद क...