सोनभद्र, सितम्बर 16 -- Sonbhadra News: केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के पसही सबस्टेशन से संचालित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था इन दिनों बदहाल हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे के बीच पसही सबस्टेशन से जुड़े विभिन्न फीडरों पर महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी लगातार कटौती और शटडाउन के कारण उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। पसही सबस्टेशन से संचालित करमा, केकराही, भरुहा, खैरपुर, कुशी, बहुअरा और हिंदुवारी समेत अन्य फीडरों की स्थिति खराब बताई जा रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार करीब तीन घंटे बिजली आने के बाद एक घंटे के लिए आपूर्ति बंद हो जा रही है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बिजली कटौती ने छीना चैन, रातभर गर्मी से जूझ रहे ग्रामीण कई बार हर आधे घंटे पर शटडाउन और रोस...