सोनभद्र, जुलाई 17 -- Sonbhadra News: केकराही, हिंदुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र पसही से संचालित केकराही फीडर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हल्की सी बरसात होते ही विद्युत आपूर्ति आये दिन पूरी रात बाधित होने से ग्रामीण उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने इस ओर संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत व्यवस्था में सुधार कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में सुरेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, आशु सिंह, दीपक श्रीवास्तव,सतीश यादव ने बताया कि पसही उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाली विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है। हालात यह है कि हल्की फुल्की बरसात में पूरी-पूरी रात सप्लाई बाधित रहती है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पसही फीडर की विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई, उ...