Sonbhadra News: पर्यावरण संरक्षण को समर्पित गुप्तकाशी दर्शन यात्रा प्रारंभ
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। प्रकृति, सृष्टि, संस्कृत-संस्कार और पंचतत्व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को समर्पित गुप्तकाशी दर्शन यात्रा शुक्रवार को पवित्र सावन मास में गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संयोजन में प्रारंभ हुई। सोन-रेणुका त्रिवेणी संगम पर अवस्थित सोमनाथ महादेव का रुद्राभिषेक एवं पूजन कर यात्रा को रवाना किया गया। गौरतलब है कि विगत 12 वर्षों से यह यात्रा निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य मानव सृष्टि एवं सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्राचीन आध्यात्मिक एवं साधना स्थली का दर्शन, उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान भुतेश्वर दरबार,अमर गुफा, मंगलेश्वर नाथ, मत्स्येंद्र नाथ, शिवद्वार, गिरिजाशंकर, गौरी-शंकर, बरैला महादेव, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.