Sonbhadra News: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ युवा नेतृत्व प्रशिक्षण संपन्न
सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में रविवार की देर शाम तीन दिवसीय युवा नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन पर युवाओं ने समाज में एकता, अखंडता, भाईचारा और समतामूलक समाज के निर्माण के साथ ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रशिक्षण में वी द पीपल अभियान से जुड़े मुख्य वक्ता अमीनुद्दीन और रसना ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संगठन निर्माण की जानकारी दी। युवाओं को ग्राम सभा की भूमिका समझाते हुए गांवों की समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान के लिए सामूहिक पहल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सामूहिक चर्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.