सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी-2026 में म्योरपुर क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को जौनपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने से परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबी दूरी के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले ही घर से निकलना पड़ रहा है। इससे जहां उनका समय बर्बाद हो रहा है, वहीं आने-जाने और ठहरने पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा केंद्र आसपास के जिलों में आवंटित किए जाते तो अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिल सकती थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: कल 17 केंद्रों पर होगी पीईटी, डीएम ने घोषित किया अवकाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...