Sonbhadra News: परिषदीय विद्यालयों में शतरंज की बिसात पर दिखेगी प्रतिभा
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा अब शतरंज की बिसात पर भी परखी जाएगी। विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक सोच, निर्णय क्षमता, धैर्य और रणनीतिक कौशल विकसित करने के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रतियोगिता विद्यालय स्तर से शुरू होकर संकुल और ब्लॉक होते हुए जनपद स्तर तक पहुंचेगी। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को समूह-ए और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को समूह-बी में रखा गया है। विभाग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना ही नहीं, बल्कि परिषदीय विद्यालयों में शतरंज को नियमित खेल गतिविधि के रूप में विकसित करना भी है। इसके जरिए विद्यालयों में छिपी शतरंज प्रतिभाओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.