Sonbhadra News: परिषदीय विद्यालयों में मना नो बैग डे, बच्चों ने खेला शतरंज
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के सभी परिषदीय विद्यालयों में महीने के अंतिम शनिवार को नो बैग डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने किताबी पढ़ाई से इतर खेलकूद और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं द्वितीय पाली में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित नो बैग डे और आनंदम गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता और खेलकूद से जोड़ना है। इस दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। विद्यालयों में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता,एकाग्रता और निर्णय लेने की योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.