सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स की वसूली के लिए शनिवार को परिवहन कार्यालय पर विशेष कैंप का आयोजन किया है। कैंप में बकाया जमा करने वाले वाहन स्वामियों को टैक्स पर लगी पेनाल्टी में छूट की सुविधा भी मिलेगी। जिले में 11567 वाहन स्वामियों पर कुल 89 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग की ओर से बकायेदारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ तहसील के माध्यम से आरसी तक जारी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद बकाया वसूली की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन कौशल कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़े बकायेदारों में सौरभ सिंह, बालाजी मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड की पांच गाड़ियां, नीलम ग्रुप, आशुतोष कुमार पाठक, अभिषेक और...