Sonbhadra News: परसाटोला-चैनपुर मार्ग जर्जर, आवागमन बाधित
सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र में परसाटोला बाजार से चैनपुर गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले करीब छह वर्षों से जर्जर हालत में है। करीब 300 मीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क पर एक से दो फीट तक पानी भर जाने से स्थिति और विकट हो जाती है। बरसात में सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने से आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग चैनपुर पोखरा, मुनगाडीह, चकसानी और मचबन्धवां समेत कई गांवों के लोगों के लिए बाजार आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। जलभराव और गड्ढों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.