Sonbhadra News: परसाटोला, पोखरा, चैनपुर मार्ग गढ्ढों में तब्दील
सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: सागोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरा गाँव से परसाटोला, अम्बिकापुर, बभनी तक जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गयी है। इसके चलते आवागमन में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसे लेकर पूर्व में कई बार संबंधितों को अवगत कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान न देने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। बता दें कि पोखरा गाँव से परसाटोला तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क टूटकर पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गयी है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों का अनोखा विरोध, मरम्मत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.