सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: ओबरा। रेणुकापार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी में सरकारी उचित दर की दुकान के चयन को लेकर मंगलवार को पंचायत भवन में बैठक हुई। प्रशासक तारा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पात्रता पूरी करने वाली पायल आजीविका समूह की समूह सखी अनीता देवी का सर्वसम्मति से कोटेदार के रूप में चयन किया गया। चयन के बाद स्वयं सहायता समूह की सदस्यों और ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। बैठक में सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी और प्रशासक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव मौजूद रहे। कुल 12 स्वयं सहायता समूह सखियों में से छह ने सरकारी उचित दर की दुकान के लिए दावेदारी प्रस्तुत की। जांच के दौरान पांच दावेदार निर्धारित पात्रता एवं शर्तें पूरी नहीं कर सकीं। इसके बाद पात्र पायल आजीविका समूह की ...