Sonbhadra News: पत्नी से मारपीट में पति पर केस
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत पश्चिम परासी में पत्नी ने अपने पति पर मारपीट और गाली-गलौज करने के साथ ही पेचकस से हमला कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्नी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति महेश कुमार शर्मा से जान की रक्षा करने की गुहार भी लगायी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति महेश कुमार शर्मा पुत्र रामवृक्ष शर्मा के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना 20 अक्तूबर की रात लगभग दस बजे की बतायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.