Sonbhadra News: पत्नी पर चाकू से हमला,इलाज के दौरान मौत
सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में बीते शुक्रवार को आपसी विवाद में पति द्वारा चाकू से हमला करने के कारण बुरी तरह जख्मी पत्नी ने रविवार को सदर अस्पताल सोनभद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक पत्नी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दो अक्टूबर की शाम डिबुलगंज निवासी राजरूप धरिकार का अपनी 24 वर्षीय पत्नी मैना कुमारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी पर अवैध संबंध होने का आरोप लगाया था जिससे तकरार बढ़ी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी में आक्रोशित राजरूप ने चाकू से पत्नी के पेट पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने मैना कुमारी का समुचित उपचार नहीं कराया और मामले की जानकारी भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.