सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसवार राजा गांव निवासी देवमती गुप्ता ने अपने पति के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की तहरीर देकर केस दर्ज कराया है । पीड़िता देवमती गुप्ता ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि बीते 6 नवंबर को प्रात लगभग 9:00 बजे पति शंभू प्रसाद गुप्ता मारने पीटने के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पीड़िता को चोट भी आई है। बताया कि बीच बचाव में पुत्र कृष्ण कांत आया तब जाकर जान बची। पुलिस ने पत्नी के तहरीर पर पति शंभू प्रसाद गुप्ता के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...